स्वर्णिम भारत की कल्पना करने वाले महान व्यक्तित्व थें डॉ कलाम – अभिषेक त्रिपाठी

भण्डाफोर ब्यूरो-
दुर्गेश वर्मा की रिपोर्ट-

शोहरतगढ़ ,सिद्धार्थनगर | भारत के महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयन्ती इटवा स्वराज प्वाइंट पर मनाई गई। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि मिसाइल मैन डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम एक साधारण घर में जन्म लेकर देश के प्रथम नागरिक बने। इस दौरान उनकी जीवन यात्रा भारत के सपनों को साकार करने जैसी रही। अग्नि व पृथ्वी जैसी मिसाइलों को मूर्तरूप देने वाले डाॅ. कलाम मां भारती के सच्चे सिपाही की तरह जीवन की आखिरी सांस ली। महानता की राह दिखाने वाले डाॅ. कलाम जैसा व्यक्तित्व विश्व में हमेशा पैदा नहीं होते है। डाॅ. कलाम ने साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी महान वैज्ञानिक के रूप में अपनी पहचान बनाई और भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। विज्ञान के क्षेत्र में वे उच्च शिखर तक गये और पूरे विश्व में अपने देश का नाम रोशन करते रहे। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। उनकी महानता को पूरे देश जानता है, अपने सम्पूर्ण जीवन में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मिसाइल मैन का जीवन हमारे जैसे नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज पूरे विश्व में लोग उन्हें मिसाईल मैन के नाम से जानते है।इस दौरान योगेश त्रिपाठी ,शिव कुमार पांडेय, कमल द्विवेदी , शमशेर सिद्दीकी ,छोटू कुमार, सिंह साहब आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the message

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *