स्वामी विवेकानंद की मनाई गई जयंती !

भण्डाफोर ब्यूरो-
दुर्गेश गुप्ता की रिपोर्ट-

  • जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की निकली गयी शोभा यात्रा ।
  • शोहरतगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती।
  • आधुनिक भारत के युग निर्माता थे, स्वामी विवेकानंद- गोविंद माधव (भाजपा जिलाध्यक्ष)।
  • स्वामी विवेकानंद के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए – सूर्यप्रकाश पाण्डेय।
  • आज दिनाँक 12/01/2021 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ चौक से स्वामी विवेकानंद के जयंती के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद की शोभा यात्रा निकाली गयी, वहीं पर शोहरतगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह मनाया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शोहरतगढ़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के कैम्प कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई, जयंती समरोह में पहुंचे सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया, कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर दृढ़ संकल्पित हो अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होना चाहिए। वे आधुनिक भारत के युग निर्माता थे, उन्होंने वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक आदि सभी क्षेत्रों में देश के युवाओं को जागृत किया था। सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डे ने कहा कि हमे स्वामी विवेकानंद के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन जीना चाहिए। दूसरों के काम आना ही हमारी जिंदगी का असल मकसद होना चाहिए। निडर बनो और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करो। जयंती समारोह में शोहरतगढ़ मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौरसिया, महामंत्री शिवशंकर चौरसिया, मंडल चिल्हिया अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी, महामंत्री प्रभाकर शुक्ल, राघवेन्द्र द्विवेदी, लवकुश सैनी, पत्रकार श्रवण, शुभम गौड़, सुभाष यादव, राम नवल यादव आदि सैकड़ो लोगों ने जयंती समारोह में हिस्सा लिया।
Spread the message

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *