भण्डाफोर ब्यूरो-
शिवरतन कन्नौजिया के साथ पवन पटेल की रिपोर्ट-

सिद्धार्थनगर । मंगलवार से पंच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। सिद्धार्थनगर में धनतेरस पर खरीदारी से बाजारों में लक्ष्मी की बरसात होने की उम्मीद है। ग्राहकों के इंतजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, सराफा और सजावटी सामान का बाजार तैयार है। परंपरा निभाने के लिए जमकर खरीदारी हो रही है।

व्यापारियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे, झूमर और रंगीन लाइटें लगाकर दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया है। बाजार में लोगों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शोहरतगढ़ में काफी ज़ादे भीड़ देखने को मिला है

दिवाली के महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर नामक शुभ योग बन रहा है। इस बार सुबह 8 बजे से रात 8.30 बजे तक खरीदारी के भरपूर मुहूर्त हैं। इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या खरीदें और क्या नहीं-
धनतेरस पर सोना-चांदी के गहने, पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन धनिया और झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है।

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें-
धनतेरसधनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए। पर स्टील और प्लास्टिक की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर प्लास्टिक या स्टील से बनी चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

धनतेरस पर एल्युमिनियम खरीदना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में एल्युमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि इस पर राहु का प्रभाव होता है। इसी तरह से लोह शनिदेव से संबंधित है।
धनतेरस पर काले रंग की कोई भी चीज घर न लाएं, इसे अशुभ माना जाता है।
धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। यहां तक कि सुई भी न खरीदें। मान्यता है कि ये घर में अशांति का कारण बनती हैं।
