मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं में बढेगी जागरूकता- उपजिलाधिकारी

भण्डाफोर ब्यूरो-
दुर्गेश वर्मा की रिपोर्ट-

शोहरतगढ, सिद्धार्थनगर । आज शोहरतगढ थाने में नारी सुरक्षा, सम्मान और उनके स्वालम्बन के लिए नारी सुरक्षा को लेकर सम्मेलन का आयोजन थानाध्यक्ष राम आशीष यादव के द्वारा किया गया।इस सम्मेलन में सेठ रामकुमार खेतान बालिका इन्टर कालेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबिता कसौधन ने महिला हेल्पडेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबिता कसौधन ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क महिला सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर नई ऊर्जा का संचार होगा।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार रस्तोगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश से जनपद के समस्त थानों में महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में थाने के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओं एवं छात्राओं की उपस्थिति में सम्मेलन किया गया । जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से अहम बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सम्मेलन में नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । नारी शक्ति एवं नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी । समाज के नारी वर्ग को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने हेतु जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान एवं सेवाओं के प्रयोग से समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इसी क्रम क्षेत्राधिकारी राणा महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत उठाये गये। इस कदम को महिला सुरक्षा की महत्वपूर्ण मुहिम माना जा रहा है। थानों में बनाई जाने वाली हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती एक बेहतरीन पहल होगी। सरकार द्वारा राजधानी समेत कई शहरों में अलग अलग चौराहो पर पिंक बूथ से महिलाओं को रात में घर तक पहुँचाने की व्यवस्था महिला सुरक्षा के लिए प्रभावशाली कदम होगा।इस दौरान हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता ने भी महिला सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम समापन पर थानाध्यक्ष राम आशीष यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Spread the message

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *