यूथ कांग्रेस ने सीएम का फूंका प्रतीकात्मक पुतला !

भण्डाफोर ब्यूरो-
राजेश चौधरी की रिपोर्ट-

हाथरस और बलरामपुर गैंगरेप घटना की निंदा करते हुए शासन प्रशासन के प्रति विरोध जताया

शोहरतगढ़। हाथरस और बलरामपुर के गैसड़ी में हुई हैवानियत के विरोध में ढेबरुआ थाना अंतर्गत बढ़नी बस तिराहे पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि हाथरस और बलरामपुर के गैसड़ी में हुई शर्मशार कर देनी वाली घटना शासन की विफलता को दर्शाता है। जब प्रेदश में बेटियां सुरक्षित नहीं है तो सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान कितना सफल हैं। इसका अंदाजा सहजता से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नारी प्रधान देश में आज भी महिलाएं अबला समान है। इस तरह कभी भी देश व समाज तर्रकी नहीं कर सकता है।प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। पुलिस प्रशासन निर्दोषों पर कार्रवाई कर रही है और दोषियों का संरक्षण। हाथरस में पुलिसिया कार्यप्रणाली शर्मनाक है। इस दौरान गोविंद द्विवेदी, दुर्गेश त्रिपाठी, पंकज चतुर्वेदी, खालिद खान, अजहर हुसैन आदि मौजूद रहे।
…………………….
देर से पहुचीं पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की कार्रवाई
……………………

बढ़नी बस तिराहे पर यूथ कांग्रेस द्वारा सीएम का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने सभी को एक चाय की दुकान से पकड़ कर अपने हिरासत में लें लिया। इस दौरान बढ़नी चौकी पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह समेत पांच व्यक्तियों पर शांतिभंग में चालन कर जेल भेज दिया। साथ ही एक वाहन को सीज कर दिया। इस संबंध में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम का पुतला फूंकने की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंच कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चलान कर जेल भेज दिया और एक वाहन को सीज किया गया है।

Spread the message

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *